नवलगढ़ | गांव खोह में रावणा राजपूत समाज की ओर से जरूरतमंद बालकों के लिए सहायता राशि प्रदान की गई। सूबेदार मदनसिंह भोजनगर ने बताया कि समाज की ओर से 21300 रुपए की सहायता राशि प्रदान की गई। इससे पहले भी समाज की ओर से एक लाख 14 हजार 380 रुपए की सहायता राशि प्रदान की जा चुकी है।