गौड़ ब्राह्मण समाज का परिचय सम्मेलन आज
झुंझुनूं | गौड़ ब्राह्मण समाज का राष्ट्रीय स्तरीय परिचय सम्मेलन रविवार को सुबह दस बजे परशुराम भवन विद्याधर नगर सेक्टर चार जयपुर में होगा। गौड़ ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष सीताराम शर्मा ने बताया कि सम्मेलन में युगल दर्पण स्मारिका का विमोचन किया जाएगा। प्रदेश मंत्री उमाशंकर महमिया ने यह जानकारी दी।