नवलगढ़ | कस्बे के वार्ड आठ में युवा नेता विक्रमसिंह जाखल का नागरिक अभिनंदन किया गया। उन्होंने कहा कि मतदाताओं को मतदान का महत्व समझना चाहिए। उन्होंने कहा कि सीवरेज के नाम पर शहर को पूरा खोद रखा है, लोगों को पीने का पानी नहीं मिल रहा है। अध्यक्षता विनोद कुमावत ने की। सुगनसिंह शेखावत, मो. जमील खोखर, दुर्गेश पंडित, भवानीसिंह व सांवरमल टांक विशिष्ट अतिथि थे। सुरेंद्र कच्छावा ने आभार जताया। संचालन ओमप्रकाश टांक ने किया। आमीन खान, पिंटू स्वामी, महेंद्र स्वामी, सिकंदर नारिया, शिवप्रसाद आदि माौजूद थे।