नवलगढ़ | भाजपा किसान मोर्चा की ओर से खेती में नवाचार करने वालों किसानों का खेतों में जाकर सम्मान किया। मोर्चा के जिलाध्यक्ष मोहनलाल चूड़ीवाल ने डूंडलोद, झाझड व बसावा में किसानों का सम्मान किया। इस दौरान फूलचन्द सैनी, राजेश सैनी, कृषि पर्यवेक्षक विद्याधर यादव ने किसान संजय कुमार, दिनेश कुमार, प्रमोद सैनी, अजीत सिंह, रमाकांत सैनी, चौथमल सैनी, पालाराम का सम्मान किया और सरकार की ओर से किसानों को दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी दी। मांगीलाल, राकेश, ओमप्रकाश, ताराचंद आदि मौजूद थे।