पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

हेमंत बने एनएसयूआई के तहसील अध्यक्ष

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नवलगढ़ | कस्बे के गणेशपुरा में स्थित माली आश्रम में शनिवार को एनएसयूआई का छात्र सम्मेलन हुआ। मुख्य अतिथि विधायक डॉ. राजकुमार शर्मा ने कहा कि झूठ के सहारे राजनीति नहीं की जा सकती है। विशिष्ट अतिथि पालिकाध्यक्ष सुरेंद्र सैनी ने कहा कि युवाओं को पॉजीटिव सोच के साथ आगे बढ़ना चाहिए। सैनी ने युवाओं से लालच से भी दूर रहने का आह्वान किया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अंकित जाखड़ ने की। एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव अशोक सैनी, राजेश प्रधान व अभिषेक ओला विशिष्ट अतिथि थे। विधायक डाॅ. शर्मा व चेयरमैन सैनी के नेतृत्व में सैकड़ों छात्रों ने एनएसयूआई की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान हेमंत सैनी को तहसील अध्यक्ष बनाया गया। इस मौके पर मदनलाल सैनी, प्रहलाद सैनी, विजय, विकास सैनी, मनीष पिलानिया, मनोज कुमार, सत्यनारायण सैनी, अजीतसिंह आदि मौजूद थे।

नवलगढ़. सदस्यता दिलाते विधायक डाॅ. शर्मा।

खबरें और भी हैं...