पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Sikar
  • भागवत से पहले 101 महिलाओं ने झुंझुनूं में निकाली शोभायात्रा

भागवत से पहले 101 महिलाओं ने झुंझुनूं में निकाली शोभायात्रा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झुंझुनूं . भागवत कथा से पहले निकाली गई शोभायात्रा में शामिल महिलाएं।

भास्कर संवाददाता | झुंझुनूं

खेमी शक्ति मार्ग स्थित सुवा देवी डूंगरमल पाटोदिया सभागृह में शनिवार को भागवत कथा शुरू हुई। इससे पहले खेतानों का मोहल्ला स्थित बड़ा मंदिर से कलश शोभायात्रा निकाली गई। बैंड बाजो के साथ रवाना हुई शोभायात्रा में 101 महिलाओं ने सिर पर कलश रख कर तुलस्यानों का मोहल्ला, राणी सती रोड, गांधी चौक, पुराना बस स्टैंड होने हुए कथा स्थल पहुंची। कथावाचक वृंदावन निवासी डॉ. अनुराग कृष्ण पाठक के सानिध्य में शोभायात्रा के साथ भगवान गणेश, राधा-कृष्ण, शंकर व राम दरबार की झांकी साथ चल रही थी। शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। इससे पहले आयोजक परिवार के सदस्यों ने भागवत ग्रंथ व कलश की पूजा अर्चना की। कथा वाचक पाठक ने भागवत कथा का महात्म्य, शुक्रदेव चरित्र एवं नारद चरित्र आदि कथा का प्रसंग सुनाया। कथा के दौरान आत्म मुनि महाराज भी मौजूद थे। राजेंद्र व विमलेश जगनानी ने बताया कि 25 मई तक चलने वाली कथा का समय दोपहर तीन बजे से शाम सात बजे तक रहेगा। इस दौरान दीपक, शिवनारायण, कंचन, प्रदीप, ओमप्रकाश, पवन कुमार, परमेश्वर हलवाई, शिवरतन, श्रवण, गणेश, संतोष, चौथमल पाटोदिया, मोहनलाल तुलस्यान, प्रदीप पाटोदिया, सीए अर्जुन लाल केडिया, ओमप्रकाश आबुसरिया, चंडीप्रसाद टीबड़ा, प्रकाश शर्मा, प्रदीप, राजेश, कालूराम, संजय नांगलिया, सुनील, संजीव, सुशील आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...