झुंझुनूं | राणी सती ट्रस्ट कर्मचारी संघ का 5 वां अधिवेशन शनिवार को रानी सती मंदिर सभागार में संपन्न हुआ। अधिवेशन के उदघाटनकर्ता भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री दीनानाथ रूंथला ने कार्यकर्ताओं को पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करने की सलाह दी। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता बीएमएस के जिला अध्यक्ष श्याम लाल सैनी और महामंत्री रामगोपाल शर्मा थे। अधिवेशन में संघ की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। कार्यकारिणी में लक्ष्मीकांत को अध्यक्ष व राजेंद्र सैनी को महामंत्री चुना गया।