पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

एमजेएसए में उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के द्वितीय चरण के तहत जिले में उत्कृष्ट कार्य करने पर जल ग्रहण विकास एवं भू-संरक्षण विभाग के कनिष्ठ अभियंता अमित चौधरी व पंचायती राज विभाग के सहायक अभियंता प्रेम बिहारी माथुर का जयपुर में सम्मान किया गया। कलेक्टर दिनेश कुमार यादव ने बताया कि ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग की ओर से शुक्रवार को जयपुर स्थित दुर्गापुरा सभागार में कार्यशाला का आयोजन किया गया। अमित चौधरी को एमजेएस अभियान में तकनीकी कार्यों की रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को समय पर भिजवाने तथा प्रेम बिहारी माथुर को द्वितीय चरण में आवंटित हुए कार्यों को तीस जून 2017 तक 90 प्रतिशत करवाने पर सम्मानित किया गया। समारोह में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की मौजूदगी में केबिनेट मंत्री राजेंद्र सिंह राठौड़ ने सम्मानित किया।

खबरें और भी हैं...