झुंझुनूं. आइकॉन कॉलेज में परिंडे लगाने से पहले एकत्रित विद्यार्थी। विद्यार्थियों ने गांव-ढाणी में भी परिंडे लगाने का संकल्प लिया।
भास्कर संवाददाता | झुंझुनूं
गुढ़ा रोड स्थित झुंझुनूं आइकॉन काॅलेज में शनिवार को सुबह अनूठा नजारा था। जिसे देखो, उसके हाथ में परिंडा था। मौका था दैनिक भास्कर के अभियान “आइए बने पंछियों का सहारा’ के शुभारंभ का।
विद्यार्थियों ने कॉलेज परिसर में परिंडे लगाए और इनमें पानी भरा। गर्मियों में पक्षी पानी के लिए परेशान न हो इसके लिए दैनिक भास्कर के परिंडे लगाने का अभियान शुरू किया है। कॉलेज चेयरपर्सन शबाना फारूकी ने बताया कि कॉलेज में कई जगह परिंडे लगाए गए।
इन परिंडों में पानी भरने की जिम्मेदारी विद्यार्थियों ने ली। अवकाश वाले दिन परिंडों में पानी भरने के लिए एक व्यक्ति को नियुक्त किया गया है जो परिंडों में पानी और चुग्गे की व्यवस्था करेगा।
विद्यार्थियों ने गांव-ढाणी में भी परिंडे लगाने का संकल्प लिया। इस मौके पर कॉलेज मनोज मील, व्याख्याता जुगल किशोर, दिनेश बागोरिया, छात्रसंघ उपाध्यक्ष हिमांशु जांगिड़, महासचिव भरत, संयुक्त सचिव अनामिका शेखावत, समित, शोएब खान, अन्नू कुमारी, महिमा कुमारी, आयुषी जोशी व राहुल चौहान मौजूद थे।