झुंझुनूं | युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव विनीत कंबोज ने शनिवार काे सनसाइन होटल में यूथ चला बूथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कंबोज ने कहा कि राहुल गांधी का लक्ष्य है अलोकतांत्रिक ताकतों को खत्म करना। राहुल गांधी के लक्ष्य को युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को मिलकर साकार करना है। इस मौके पर कर्नाटक में भाजपा की सरकार गिरने पर कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई। इस मौके पर युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रविंद्र भड़ौंदा, यूथ कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेंद्र बेनीवाल, मनोज मील, मनफूल डैला, रणजीत चंदेलिया, मोहम्मद रफीक, प्रदीप सैनी, मुरारी लाल सैनी, एसएसयूआई के जिलाध्यक्ष अंकित जाखड़ व अनिल भड़िया मौजूद थे।