पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पानी नहीं आने पर किया प्रदर्शन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झुंझुनूं | शहर के वार्ड 38 में शाहों का मोहल्ला सब्जी मंडी में सीवरेज लाइन के काम करते समय टूटी पाइप लाइन के कारण लोगों को परेशानी हो रही है। गर्मी में पीने का पानी नहीं आने के कारण शनिवार को मोहल्ले के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। दैनिक भास्कर के जल मित्र वीरेंद्र शाह ने बताया कि सीवरेज का काम कर रही एलएनटी के प्रोजेक्ट हैड मनीष को कई बार अवगत कराया लेकिन समाधान नहीं किया। मोहल्ले के लोगों ने कहा कि सोमवार तक समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। रविवार को पार्षदों और व्यापार संघों की मीटिंग बुलाई गई है। कलेक्टर को जापन दिया जाएगा। विरोध करने वालों में अनिल, सोनू शाह, दीपक शाह, जितेंद्र शाह सहित कई महिलाएं शामिल थीं।

खबरें और भी हैं...