पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Sikar
  • महाआरती हुई, फूल व गुब्बारों से मंदिर को सजाया

महाआरती हुई, फूल व गुब्बारों से मंदिर को सजाया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीकृष्ण गोशाला के पास स्थित मंदिर में शनि जयंती मनाई। जयंती के उपलक्ष्य में प्रधान मंडप व मंदिर परिसर का फूलों-रंग बिरंगे गुब्बारों से श्रृंगार किया गया। मंदिर पुजारी गोविंदराम भार्गव, सुरेंद्र-अमरसिंह भार्गव के सानिध्य में शाम को महाआरती हुई। जागरण में कलाकारों ने भजनों की प्रस्तुतियां दी।

बालाजी समिति की बैठक

नौरंगपुरा (बाघोली) | बुढ़वाले बालाजी मंदिर में मेला समापन के बाद बालाजी मेला समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता मेला कमेटी के अध्यक्ष रोहिताश कुमावत ने की। बैठक में पुजारी उमराव गुर्जर, प्रहलाद ध्वन, सुभाषचंद जाखड़, व्याख्याता हवासिंह जाखड़, मातादीन, मालाराम जाखड़, पंच चौथूराम, बहादुर सिंह, महावीर, धर्मपाल, इंद्राज आदि मौजूद थे।

चिड़ावा. शनि जयंती पर गोशाला के पास स्थित मंदिर में दर्शन करते श्रद्धालु।

प्रभु को मन से पुकारो तो वे दौड़े चले आते है : रूंगटा

मंड्रेला | गायत्री शक्तिपीठ में भागवत कथा में व्यासपीठ से कथावाचक कांतिप्रसाद रूंगटा ने कहा कि भगवान को मन से पुकारो तो वे दौड़े चले आते हैं। आयोजक सीताराम रूंगटा ने बताया कि पुरुषोत्तम मास में पूरे माह भागवत कथा चलेगी। इस अवसर पर जयपुर प्रवासी राधेश्याम रूंगटा, शंकरशरण पोलीवाल, किशनलाल रूंगटा, डाॅ. बीके शर्मा, महेश रूंगटा, महेंद्र आदि श्रद्धालु उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...