पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Sikar
  • कलेक्टर ने वीरांगना के घर 10 दिन में पीने का पानी पहुंचाने के निर्देश दिए

कलेक्टर ने वीरांगना के घर 10 दिन में पीने का पानी पहुंचाने के निर्देश दिए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गोठड़ा के अटल सेवा केंद्र में रात्रि चौपाल में कलेक्टर दिनेशकुमार यादव ग्रामीणों की समस्याओं से रूबरू हुए। मुख्य रूप से पानी व सड़क की समस्याएं सामने आईं। शहीद धर्मपाल सैनी की वीरांगना संतरा देवी ने ज्ञापन दिया कि चार साल से पानी की मांग करने के बावजूद जलदाय विभाग कुछ नहीं कर रहा। गोठड़ा के वार्ड पांच में भी पानी की समस्या सामने आई। इस पर कलेक्टर ने जलदाय विभाग के एईएन योगेंद्र मीणा को आड़े हाथों लिया। उन्होंने वीरांगना के घर 10 दिन में पानी की सप्लाई करने के आदेश दिए।

गोठड़ा सरपंच ममता अवाना ने केसीसी टाउनशिप की आवासीय कॉलोनी में कुंभाराम नहर के पानी की मांग की। उप सरपंच कृष्णकांत यादव ने कॉपर से नानूवाली बावड़ी तक सड़क क्षतिग्रस्त होने की शिकायत की। मदनलाल सैनी ने थर्ड सेक्टर स्थित मकानों के सामने लगे हुए पिलर हटाने, बाबूलाल सैनी ने स्कूल के सामने सड़क पर ब्रेकर लगाने की मांग की। खाद्य सुरक्षा व पेंशन से वंचित लोगों ने भी नाम जुड़वाने का आग्रह किया। शिविर में एडीएम मुन्नीराम बागड़िया, एसडीएम संजयकुमार वासु, प्रधान मनीषा गुर्जर, जिला परिषद के सीईओ जेपी बुनकर, जिला रसद अधिकारी सुभाष चौधरी, बीडीओ शशिबाला, तहसीलदार बंशीधर योगी, बीसीएमओ डाॅ. छोटेलाल गुर्जर, सामाजिक न्याय अधिकारी पवनकुमार पूनिया, पीएचसी सीएल जाटव, ग्रामसेवक दलीपसिंह, बबलू अवाना मौजूद थे।

एईएन को सप्लाई कराने के निर्देश देते अधिकारी।

खबरें और भी हैं...