पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Sikar
  • फौजी के घर में कमरे की खिड़की उखाड़ कर लाखों के जेवरात चोरी

फौजी के घर में कमरे की खिड़की उखाड़ कर लाखों के जेवरात चोरी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गोदारों की ढाणी सिंगनौर में मकान की खिड़की उखाड़ कर चोर लाखों रुपए के जेवरात एवं साढ़े छह हजार रुपए की नकदी ले गए। घर में एक वृद्धा चौक में सोई हुई थी। पुलिस के अनुसार चोरी की यह वारदात गोदारों की ढाणी तन सिंगनौर निवासी फौजी राजेंद्र के घर हुई। राजेंद्र आर्मी में जयपुर में पोस्टेड है। घर पर उसकी मां अकेली थी।

पुलिस ने बताया कि सोमवार की रात राजेंद्र की मां घर के चौक में सोई हुई थी। कमरे के पीछे की खिड़की उखाड़ कर चोर कमरे से सोने का टेवटा, एक गलपटिया, सोने की तीन चेन, चार अंगूठी, एक मादलिया, दो जोड़ी बाले, चांदी की पायजेब, चांदी के चार सिक्के, चांदी की दो छड़, साढ़े छह हजार रुपए नकद, लोहे का बक्सा, कपड़े, कंबल ले गए। चोरी की वारदात का उस समय पता चला जब राजेंद्र की मां मंगलवार सुबह कमरे में साफ-सफाई के लिए गई। कमरे का दरवाजा नहीं खुला। दरअसल, चोर अंदर से कुंडी लगा कर कमरे का दरवाजा बंद कर दिया था। वे खिड़की उखाड़ कर भीतर घुसे थे और वहीं से निकल गए। राजेंद्र की मां ने उसे सूचना दी। उल्लेखनीय है कि पांच दिन पहले सीथल गांव के इंद्राज खेदड़ के मकान की खिड़की उखाड़ कर लाखों के गहने एवं कपड़े चोरी कर लिए गए थे। दोनों चोरियों में समानता होने से एक ही गिरोह होने का कयास लगाया जा रहा है।

क्षेत्र में हो रही चोरियों का नहीं लग रहा सुराग

क्षेत्र में चोरी की वारदातें बढ़ रही हैं। गांव, ढाणी एवं खेतों में बसे लोगों में भय का माहौल है। गर्मी के कारण लोग आंगन या चौक में सोते हैं। चोर कमरे की खिड़की उखाड़ कर चोरी की वारदात को अंजाम देते हैं। तीन दिन पर एक ज्वैलर्स की दुकान के ताले तोड़ कर चोरी का प्रयास किया गया। इसके अलावा बाइक चोरी की वारदातें भी हुई। अभी तक किसी भी चोरी का खुलासा नहीं हुआ है।

खबरें और भी हैं...