ढाबे की आड़ में चला रहा था शराब की दुकान, पुलिस ने गिरफ्तार किया
चिड़ावा | ओजटू बाइपास तिराहे के निकट ढाबे की आड़ में शराब की अवैध दुकान चलाने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। डीएसपी सौरभ तिवाड़ी की अगुवाई में छापामार कार्रवाई की गई। पुलिस दल में शामिल हैड कांस्टेबल ओमप्रकाश नरूका, कांस्टेबल वीरपाल, वीरेंद्र व महेंद्र ने मौके से घरड़ाना खुर्द निवासी विकास जाट को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 717 पव्वे देशी व अंग्रेजी शराब व 70 बोतल बीयर तथा 2870 रुपए बरामद किए हैं।