पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सूरजगढ़ में घर के बाहर खड़ी बोलेरो चोरी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सूरजगढ़ | कस्बे के वार्ड 13 में घर के बाहर खड़ी बोलेरो चोरी हो गई। पुलिस ने बताया कि संजय धींवा ने रिपोर्ट दी है कि मंगलवार रात 11 बजे उसने अपनी बोलेरो घर के बाहर खड़ी की थी। कुछ देर बाद करीब 12 बजे देखा तो बोलेरो नहीं थी। उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बोलेरो की तलाश शुरू की। हालांकि बुधवार शाम तक उसका कोई सुराग नहीं लग पाया। गौरतलब है कि कस्बे से गाड़ी चोरी की एक पखवाड़े में यह दूसरी वारदात है। चार मई की रात अनाज मंडी में व्यापारी के घर के बाहर खड़ी पिकअप चोरी हो गई थी।

खबरें और भी हैं...