चिड़ावा | वार्ड 25 में पेयजल समस्या समाधान के लिए स्वीकृत हुआ बोरवैल दूसरी जगह बनाने का लोगों ने विरोध शुरू कर दिया है। वार्ड स्थित विकास नगर के निवासियों ने पार्षद सुरेंद्र नायक को साथ लेकर नारेबाजी कर नाराजगी जताई। बोरिंग का काम भी रूकवा दिया। पार्षद नायक ने स्वीकृत हुआ बोरवैल वार्डवासियों की सहमति से संजू झाझड़िया के मकान के पास बनाया जाना था। इसके लिए जलदाय विभाग के एईएन-जेईएन ने मौका भी देख लिया था, लेकिन सोमवार दोपहर बाद आई बोरिंग मशीन मनोहरलाल शर्मा के मकान के पास लगा दी गई। उन्होंने घुमावदार स्थान पर बोरिंग होने से दुर्घटना की संभावना भी जताई। विरोध जताने वालों में सुमित्रा नूनिया, जानकी देवी, सुमित्रा भगासरा, मणीदेवी, किरतकौर, सुरेश पूनिया, कमला कड़वासरा, मंजू भडूंदिया, सुमन देवी, नानी देवी, सुनीता शर्मा, बबली देवी, हरलालसिंह शास्त्री, हरपाल ढाका, विश्वंभर झाझड़िया, सुरेंद्र भगासरा, रमेश, राजू महला सहित अन्य लोग शामिल थे।