पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Sikar
  • पेंशन संबंधी समस्याओं के समाधान व ईसीएचएस कार्ड बनाने पर चर्चा की

पेंशन संबंधी समस्याओं के समाधान व ईसीएचएस कार्ड बनाने पर चर्चा की

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चिड़ावा | भूतपूर्व सैनिक संघ की बैठक सोमवार को झुंझुनूं रोड स्थित सीएसडी कैंटीन के पास हुई। जिलाध्यक्ष कैप्टन रंगपालसिंह ठोलिया की मौजूदगी में हुई बैठक की अध्यक्षता ब्लाक अध्यक्ष बलबीरसिंह नूनिया ने की। बैठक में पूर्व सैनिकों की पेंशन संबंधी समस्या समाधान, ईसीएचएस कार्ड बनाने और संगठन के सदस्यता अभियान संबंधी मुद्दों पर चर्चा हुई। संचालन सचिव विद्याधर सिलायच ने किया। कैप्टन रामसिंह, बच्चनसिंह, दाताराम गढ़वाल, कमलसिंह राठी, तिवारी, हवलदार मोहनलाल, रामानन्द, कैप्टन भागीरथ सहित अन्य पूर्व सैनिक मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...