खेतड़ी नगर | गोठड़ा ग्राम पंचायत की भरगड़ान की ढाणी के रास्ते से अतिक्रमण हटाया। तहसीलदार बंशीधर योगी के नेतृत्व में करीब दो किमी तक अतिक्रमण जेसीबी मशीन की सहायता से हटाया गया। तहसीलदार बंशीधर योगी ने बताया कि गोठड़ा के राजस्व शिविर में शिकायत मिली थी कि भरगड़ान की ढाणी में 16-18 फीट का रास्ते पर ग्रामीणों ने कच्चा व पक्का अतिक्रमण कर रखा है। रास्ते से अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस भी दिया लेकिन लोगों ने अतिक्रमण नहीं हटाया। पुलिस को मौके पर बुला कर जेसीबी की सहायता से करीब दो किमी रास्ते से अतिक्रमण हटाया गया। इस मौके पर समाजसेवी बबलू अवाना, गोठड़ा उप सरपंच कृष्णकांत यादव, ग्रामसेवक दलीपसिंह सहित पुलिसकर्मी मौजूद थे।