पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Sikar
  • बैठक में डीडी ने सुने आयुष नर्सेज के अभाव अभियोग, निदेशालय को भेजे जाएंगे प्रस्ताव

बैठक में डीडी ने सुने आयुष नर्सेज के अभाव अभियोग, निदेशालय को भेजे जाएंगे प्रस्ताव

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झुंझुनूं | अखिल राजस्थान राज्य आयुष नर्सेज महासंघ के प्रदेश एवं जिला पदाधिकारियों की विशेष बैठक सोमवार को दोपहर दो बजे आयुर्वेद उप निदेशक (डीडी) कार्यालय में हुई। अध्यक्षता डीडी डॉ. महावीर प्रसाद शर्मा ने की। बैठक में डीडी शर्मा ने आयुष नर्सेज के अभाव अभियाेग एवं विभिन्न समस्याएं सुनीं। महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष छीतरमल सैनी ने बताया कि अधिकांश मांगों पर सहमति बनी तथा विभिन्न प्रस्ताव बनाकर निदेशालय को भेजने का निर्णय लिया गया।

सैनी ने बताया कि औषधालयों में कार्यरत चिकित्सक के अवकाश पर जाने के दौरान व्यवस्था बनाए रखने के लिहाज से नर्सेज को रोगी को देखने संबंधी अधिकार दिए जाने के मुद्दे पर बैठक में चर्चा हुई और मार्गदर्शन के लिए प्रस्ताव बना कर निदेशालय को भेजने पर सहमति बनी। साथ ही मेडिकल विभाग व आयुर्वेद कॉलेज उदयपुर की तरह ही औषधालयों में कार्यरत चिकित्सक द्वारा रोगी को कार्बन कॉपी में डबल पर्ची में दवाई लिखने के बाद ही नर्सेज द्वारा रजिस्टर में रोगी का रजिस्ट्रेशन करने व एसीपी एरियर आदि का भुगतान समय पर करने, एकल अधिकारी व कर्मचारी के अवकाश पर जाने की स्थिति में निकटतम औषधालय से व्यवस्था करने संबंधी चर्चा भी हुई। सैनी ने बताया कि सभी नर्सेज के पहचान पत्र जल्द तैयार करने, होम्योपैथी विभाग से आयुर्वेद विभाग में एपीओ हुए नर्सेज का उक्त अवधि का वेतन शीघ्र आहरित करने आदि संबंधी कार्यालय आदेश भी नर्सेज को उपलब्ध कराने सहित अधिकांश मांगों पर सहमति हुई। बैठक में विभाग के वरिष्ठ सहायक राजाराम शर्मा, नर्सेज महासंघ के प्रदेश संगठन मंत्री महेंद्र कुमार सिसोदिया, जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार बुगालिया, जिला मंत्री नथमल स्वामी, जिला महिला संगठन मंत्री रीटा चौधरी, महिला सलाहकार मंत्री अंजू देवी तथा जिला कार्यालय मंत्री मुकेश कुमार सहित आयुष नर्सेज उपस्थित रहे। डीडी डॉ. शर्मा ने नर्सेज की सभी मांगों पर जल्द से जल्द से कार्यवाही करने का आश्वासन दिया।

समस्याएं सुनते उप निदेशक।

खबरें और भी हैं...