बगड़ | पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ तीन जनों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि सोमवार को दोपहर बाइपास पर झुंझुनूं की ओर सेे आ रही बाइक को रुकने का इशारा किया। बाइक पर सवार तीन जने भागनेेे की कोशिश करने लगे। तीनों को पकड़ कर पूछताछ की तो उन्होंने बाइक को एक महीने पहले कोतवाली के पास से चुराना बताया। पुलिस ने बाइक जब्त कर बुडाना के सरवर उर्फ कान्हा, दीपक जांगिड़ व सुमित जांगिड़ को गिरफ्तार किया।