खेतड़ी | बड़ का बालाजी नाके पर फायरिंग कर जानलेवा हमला करने के आरोपी पुष्कर गुर्जर की गैंग के दो हार्डकोर अपराधियों को दो दिन के रिमांड पर लिया है। खेतड़ी थानाधिकारी हरदयाल सिंह यादव ने बताया कि आरोपी सादा की ढाणी नांगल चौधरी हरियाणा निवासी भूपसिंह उर्फ भूपिया गुर्जर व मुकेश उर्फ मुखिया गुर्जर को नारनौल से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। न्यायाधीश ने दोनों को दो दिवस के रिमांड पर भेजा।