खेतड़ी | बबाई में बावड़ी बालाजी धाम पर 11 कुंडीय मारुति महायज्ञ के शुभारंभ से पूर्व 1100 महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। महायज्ञ बावड़ी बालाजी धाम के संत विनोददास महाराज की देखरेख एवं श्रीमद् जगदगरु बाहुबल द्वाराचार्य बलदेवाचार्य महाराज दाऊधाम के सानिध्य में मंगलवार को शुरू होगा। कलश यात्रा के साथ श्रीमाधोपुर अखाड़े के साधुओं ने तलवार बाजी के करतब दिखाए। कमलेश मावंडिया व महेश हरितवाल आज के मुख्य यजमान थे। मोतीराम कुमावत, सुल्तानराम कुमावत, उमाशंकर मिश्र, धर्मपाल सिराधना, पालाराम सैनी, राजवीर सिराधना आदि मौजूद थे। कलश यात्रा के साथ सरपंच फूलाराम सैनी, रामावतार, मनोज हरितवाल, तेजाराम सूबेदार, उम्मेदसिंह बूरका आदि भी चले।
आज सुबह सवा 8 बजे अग्नि स्थापना
यज्ञशाला में मंगलवार को सुबह सवा आठ बजे अग्नि स्थापना होगी। यज्ञ में अखिल भारतीय जगदगुरू निंबाकाचार्य पीठाधीश्वर श्यामा शरण देवाचार्य, श्रीजी महाराज सलेमाबाद, त्रिवेणी धाम के संत नारायणदास, महामंडलेश्वर गोकुलदास आदि शामिल होंगे।