घर से पैदल कॉलेज जा रही छात्रा को बाइक ने टक्कर मारी, मौत
झुंझुनूं | गुढ़ागौड़जी में बुधवार को झुंझुनूं रोड पर कॉलेज जा रही एक छात्रा की सड़क हादसे में मौत मौत हो गई। छात्रा नेहरों की ढाणी तन कोलसिया निवासी जगदीश की बेटी शुभम (17) थीं। वह टैगोर कॉलेज की बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा थीं। बुधवार सुबह वह घर से पैदल कॉलेज जा रही थी। टैगोर कॉलेज से दो सौ मीटर पहले सामने से आ रही बाइक ने उसे टक्कर मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना स्थल पर भीड़ हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने बाइक जब्त कर उसके चालक को पकड़ लिया। छात्रा शुभम के एक भाई कपिल है, जो एग्रीकल्चर विवि जयपुर में द्वितीय वर्ष में पढ़ रहा है, पिता किसान हैं। गुढ़ा सीएचसी में पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया।