आज चिड़ावा शहर में तीन घंटे बिजली बंद
चिड़ावा | डिस्कॉम की 11केवी बिजली लाइन पर मरम्मत कार्य चलने के कारण शहरी क्षेत्र में 17 मई को तीन घंटे बिजली कटौती होगी। एवीवीएनएल के जेईएन संदीप बाकोलिया ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गुरुवार सुबह सात से 10 बजे तक बिजली काटी जाएगी।
झुंझुनूं | भाटीवाड़ व छावसरी जीएसएस की बिजली सप्लाई गुरुवार को पांच घंटे बंद रहेगी। जानकारी देते हुए जेईएन अरविंद जांगिड़ ने बताया कि गुरुवार सुबह सात बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली बंद रहेगी। जीएसएस में रिपेयरिंग के कारण सप्लाई बंद रहेगी।
बिसाऊ | बिरमी 33 केवी जीएसएस के कार्य को लेकर गुरुवार को चंदवा व टांई के 33 केवी जीएसएस की बिजली सप्लाई बंद रखी जाएगी। एईएन सीबी यादव ने बताया कि बिरमी पावर हाउस के कार्य के चलते सुबह साढ़े छह से साढ़े 10 बजे तक कटौती होगी।