पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सेमिनार में प्रतिभाओं का किया सम्मान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नवलगढ़ | कस्बे के आर्यन्स कोचिंग क्लासेज (स्पोर्ट्स एकेडमी) में बुधवार को प्रतिभा सम्मान समारोह व सेमीनार हुई। संचालक मनोज गुर्जर ने बच्चों को संस्थान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया टेस्ट सीरीज में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले 51सौ, दूसरे स्थान प्राप्त करने पर 21सौ व तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले छात्र को 1100 रुपए का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 10 स्टूडेंट्स का चयन हुआ है। इनमें आठ का आर्मी में व दो का दिल्ली पुलिस में चयन हुआ हैं। डायरेक्टर एक्स आर्मी लियाकत अली ने स्टूडेंट्स को सफलता के टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि अगर स्टूडेंट्स लक्ष्य निर्धारित कर परीक्षा की तैयारी करेगा तो सफलता जरूर मिलेगी।

खबरें और भी हैं...