पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बैठक में विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झुंझुनूं | स्काउट गाइड के तत्वावधान में जेके मोदी बालिका राउमावि में जिला स्तरीय स्काउट गाइड मूल्यांकन समिति की बैठक हुई। अध्यक्षता माध्यमिक जिला शिक्षा अधिकारी रविंद्र कृष्णिया ने की। बैठक में सत्र 2017-18 की गतिविधियों पर चर्चा करने के साथ सत्र 2018-19 की प्रस्तावित कार्य योजना बनाई गई। स्काउट के सीओ महेश कालावत ने बताया कि बैठक में तृतीय सोपान, चतुर्थ चरण, हीरक पंख, गोल्डन एरो, जिला रैली, राष्ट्रपति अवार्ड आवेदन सहित विभिन्न विषयों पर जानकारी दी गई। लीडर ट्रेनर प्रहलाद राय जांगिड़ व सचिव रघुवीर सिंह पूनिया का स्वागत किया। इस दौरान गाइड सीओ सुभिता गिल, प्रधानाचार्य सुनीता कृष्णिया आदि मौजूद थे।

स्काउट सदस्यों का सम्मान करते हुए।

खबरें और भी हैं...