पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Sikar
  • दुर्गाराम मोगा राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत के अध्यक्ष व रामावतार जांगिड़ जिलामंत्री बने

दुर्गाराम मोगा राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत के अध्यक्ष व रामावतार जांगिड़ जिलामंत्री बने

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झुंझुनूं | राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत का वार्षिक अधिवेशन व कार्यकारिणी का चुनाव शिक्षक भवन में हुआ। दुर्गाराम मोगा को सर्वसम्मति से जिलाध्यक्ष व रामावतार जांगिड़ को जिलामंत्री चुना गया। अधिवेशन के मुख्य अतिथि जिला परिषद के पूर्व उप जिला प्रमुख विद्याधर गिल थे। मुख्य वक्ता फूलचंद बर्बर व प्रांतीय पर्यवेक्षक याकूब खां थे। इस दौरान शिक्षकों की समस्याओं पर चर्चा कर दस प्रस्ताव पारित कर राज्य सरकार को भेजने का निर्णय लिया गया। अधिवेशन को सीटू के गजराज कटेवा, किसान सभा के मदन यादव, एसएफआई के अभिषेक पचार, संरक्षक कैलाश यादव, संयोजक अशोक कटेवा, सभाध्यक्ष चंदगीराम चाहर ने भी संबोधित किया। इसके बाद निर्वाचन अधिकारी नवीन जाखड़ के नेतृत्व में संघ के चुनाव कराए गए। इसमें सर्वसम्मति से दुर्गाराम मोगा को जिलाध्यक्ष, राजेंद्र कुमार दड़िया, देवेंद्र कुमार झाझड़िया, रामस्वरूप खेदड़ व नरेश कुमार को उपाध्यक्ष बनाया गया है। कैलाशचंद्र यादव को संरक्षक, चंदगीराम चाहर को सभाध्यक्ष, कर्मचंद गजराज व रमेश कुमार जाखड़ को उप सभाध्यक्ष, प्रमोद कुमारी को महिला उपाध्यक्ष, रामावतार जांगिड़ को मंत्री, थानसिंह सोमरा को कोषाध्यक्ष, अशोक कुमार कटेवा को संघर्ष समिति संयोजक, कुंवर सिंह यादव को सह संयोजक मनाया गया है। इसके अलावा विजय सिंह, दाताराम यादव, नरेश कुमार, राजपाल सिंह, डॉ. अमर सिंह, चरण सिंह, सुभाषचंद्र सिहाग, विजय सिंह, दयानंद सहित कुल 26 जनों को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है।

खबरें और भी हैं...