पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Sikar
  • फ्री बिजली की मांग, आधा दर्जन गांवों के किसानों ने 7 लाख के बिल जमा नहीं कराए

फ्री बिजली की मांग, आधा दर्जन गांवों के किसानों ने 7 लाख के बिल जमा नहीं कराए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झुंझुनूं. बिंजूसर जीएसएस के बाहर बिजली बिलों का बहिष्कार करते किसान।

झुंझुनूं | मुफ्त बिजली व अन्य मांगों को लेकर आंदोलनरत किसानों ने बिजली बिलों का बहिष्कार शुरू कर दिया है। किसान बचाओ देश बचाओ संघर्ष समिति के आह्वान पर बुधवार को किसानों ने बिंजूसर जीएसएस के समक्ष प्रदर्शन कर कृषि बिलों का बहिष्कार किया। करीब आधा दर्जन गांवों के करीब 250 करीब कुओं के किसानों ने करीब सात लाख रुपए के बिजली बिल आखिरी तिथि होने के बावजूद जमा नहीं करवाए। जानकारी के अनुसार बुधवार को उत्तरासर, तोगड़ा खुर्द, मिश्रपुरा, महला का बास, बिंजूसर के किसानों को बिजली बिल जमा कराने थे। बिल जमा करने के लिए बिजली कर्मचारी पहुुंचा। किसान भी वहां पहुंचे लेकिन बिल जमा नहीं करवाए। किसानों ने पहले जीएसएस के बाहर बैठक की। किसान बचाओ देश बचाओ संघर्ष समिति के जिला संयोजक राजेंद्र फौजी ने कहा कि किसानों को मुफ्त बिजली देने व पूरे कर्ज माफी के लिए आंदोलन चल रहा है। सरकार किसानों का संपूर्ण कर्ज माफ कर खेती के लिए को मु्फ्त बिजली उपलब्ध कराए।

फौजी ने 1 से 10 जून तक होने वाले भारत बंद आंदोलन को सफल बनाने का आह्वान किया। किसानों ने कृषि बिलों का भुगतान नहीं करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर कुरड़ाराम, नागरमल कुलहरि, राजेश कुलहरि, विजेंद्र कुलहरि, सुभाष महला, श्रवण महला, मुकेश, कैलाश, गिरधारी, नत्थूराम ख्यालिया आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...