स्वर्णकार मंदिर में प्याऊ का उद्घाटन
झुंझुनूं | पीपली चौक स्थित स्वर्णकार मंदिर में प्याऊ का उद्घाटन किया गया। मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार संस्थान के श्याम सुंदर सोनी ने बताया कि पुष्कर लाल की स्मृति में विनोद कुमार ने मंदिर परिसर में जल मंदिर का निर्माण करवाया है। उद्घाटन चंचलनाथ टीले के ओमनाथ महाराज व शांतिनाथ महाराज ने किया। इस दौरान बाबूलाल सोनी, राकेश कड़ेल, श्याम सुंदर मंडावरा, सांवरमल डाबर, प्रभुदयाल, राजेश, विशाल आदि मौजूद थे।