पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Sikar
  • शोभायात्रा में 651 महिलाओं ने सिर पर रखा कलश, एक माह रोज सुबह 8 से साढ़े 9 बजे तक गीता पर होगी चर्चा

शोभायात्रा में 651 महिलाओं ने सिर पर रखा कलश, एक माह रोज सुबह 8 से साढ़े 9 बजे तक गीता पर होगी चर्चा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | झुंझुनूं

पुरुषोत्तम मास (अधिक मास) बुधवार को शुरू हो गया। इसमें दान पुण्य करने का महत्व ज्यादा है। शास्त्रानुसार अधिक मास में मांगलिक कार्य वर्जित बताए गए हैं। ठाकुरजी का अभिषेक, चूड़ा करण, देव प्रतिष्ठा मुहूर्त भी नहीं होते। चतुर्थी, पूर्णिमा, एकादशी के व्रत ही इस महीने में होते हैं। शेष पूरा महीना धर्म ग्रंथों के श्रवण व सात्विक आचरण में व्यतीत होता है। उन्होंने बताया कि अधिकमास में भगवान विष्णु के 33 नामों का जाप एवं गऊ दान, जल दान व अन्न दान सहित 33 प्रकार के दान का बड़ा महत्व है।

प्रभात फेरी परिवार की ओर से बुधवार को फौज का मोहल्ला में अधिक मास सत्संग का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हुआ। गोपाल गोशाला से रवाना हुई शोभायात्रा में 651 महिलाएं सिर पर कलश रख कर लावरेश्वर महादेव मंदिर, राणी सती रोड, छावनी बाजार चौराहा, गांधी चौक, मोदी रोड होते हुए कथा स्थल पहुंची। कथा वाचक हरिशरण महाराज के सानिध्य में प्रभात फेरी परिवार के सदस्य हरे रामा-हरे कृष्णा का कीर्तन करते हुए चल रहे थे। जगह-जगह पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया। इससे पूर्व पंडित धर्मचंद ढंढ़ व अनिल कुमार शुक्ला के आचार्यत्व में कलश व भागवत ग्रंथ की पूजा की गई। व्यासपीठ से हरिशरण महाराज ने पुरुषोत्तम मास (अधिक मास) के महात्म्य का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि शास्त्रों में मनुष्य को पुण्य का लाभ दिलाने के लिए अधिक मास का महत्व बताया गया है। अधिक मास तीन साल में एक बार आता है। इसमें विधि-विधान से धर्म-कर्म व दान-पुण्य करने से फल की प्राप्ति, पितरों की कृपा के साथ माया से मुक्ति मिलती है।

प्रभात फेरी परिवार के शशीकांत पंसारी ने बताया कि अधिक मास सत्संग 14 जून तक होगा। रोजाना सुबह आठ बजे से साढ़े नौ बजे तक गीता पर चर्चा होगी। दोपहर के सत्र में तीन बजे से छह बजे तक भगवत चर्चा होगी। इस दौरान मुख्य यजमान ओमप्रकाश बड़ा गांव वाला, अनिल, गिरधारी, प्रवीण, गोपाल गोशाला अध्यक्ष ताराचंद गुप्ता, सचिव सुभाष क्यामसरिया, कोषाध्यक्ष नरोत्तम लाल राणासरिया, राकेश डेडिया, पीएल हलवाई, कुंदन प्रकाश सिंगड़ोदिया, विनोद केडिया, मुरारी रूंगटा, दिनेश ढंढ़ारिया सहित बड़ी संख्या में प्रभात फेरी परिवार के सदस्यों सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

नवलगढ़ | बाय में ठाकुरजी के मंदिर में चल रहे सात दिवसीय गीता ज्ञान महायज्ञ में योगी मोहन नाथ ने कहा कि गीता परमात्मा का आध्यात्मिक संविधान है। लोग गीता नहीं पढ़ रहे, इसलिए पाखंड और अंधविश्वास में फंस रहे हैं। योगी ने कहा कि प्रत्येक मनुष्य को गीता का पाठ अवश्य करना चाहिए। इस मौके पर पतंजलि के युवा सह राज्य प्रभारी प्रमोद बलौदा व डाॅ. महेंद्र कुमार ने योग, आयुर्वेद व एक्युप्रेशर चिकित्सा की जानकारी दी।

पुरुषोत्तम मास शुरू, शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्पवर्षा से स्वागत किया

सत्संग व भगवत कथा से पूर्व निकाली गई शोभायात्रा में सिर पर कलश लेकर चलती महिलाएं।

खबरें और भी हैं...