कुश्ती खेल प्रशिक्षण शिविर 25 से
झुंझुनूं | जिले में संचालित सभी विद्यालयों के लिए ग्रीष्मकालीन आवासीय कुश्ती खेल का प्रशिक्षण शिविर 25 मई से 8 जून तक पिपली के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित किया जाएगा। जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) मुकेश कुमार मेहता ने बताया कि शिविर में 18 वर्ष से कम तथा कक्षा 6 से 11 उत्तीर्ण तक के नियमित अध्ययनरत विद्यार्थी इसमें भाग ले सकते हैं।