सर्वसमाज ने विक्रमसिंह का किया सम्मान
नवलगढ़ | ग्राम पंचायत बाय में सर्व समाज ने युवा नेता विक्रमसिंह जाखल का नागरिक अभिनंदन किया। अध्यक्षता मकसूद काजी ने की। संचालन अकरम काजी ने किया। सूर्यप्रकाश शर्मा, सांवरमल ढाका, निरंजन कुमावत, राजेंद्र कुमावत, मेघसिंह, गोकुल सिंह, अब्दुल अजीज, फूल मोहम्मद, शरीफ, अयूब काजी, मुमताज काजी मौजूद थे।