प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर तारा पूनिया का नवलगढ़ में किया सम्मान
नवलगढ़ | झुंझुनूं रोड पर स्थित कुल्हरी फार्म हाउस पर महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष बाय सरपंच तारा पूनिया का सम्मान किया गया। इसके अलावा मुकुंदगढ़ के नवआगंतुक थानाधिकारी रामस्वरूप बराला व तत्कालीन थानाधिकारी भंवरलाल पूनिया का भी सम्मान किया गया। कमल कुल्हरि ने आगंतुकों का स्वागत किया। इस मौके पर रामकुमार कुल्हरि, विनोद बिरख, बलवीर महला, विष्णु चौधरी, सिरियासर सरपंच विजय लोयल, भामाशाह शिवकरण जानू, सज्जन कालेर, सुरेश कुल्हरी, विजेंद्रसिंह डोटासरा, बीरबलसिंह गोदारा, मनफूल पूनिया, सुरेश पूनिया आदि मौजूद थे।