पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Sikar
  • पिकअप ने ट्रांसफार्मर को टक्कर मारी सुरक्षा दीवार होने से कोई हताहत नहीं

पिकअप ने ट्रांसफार्मर को टक्कर मारी सुरक्षा दीवार होने से कोई हताहत नहीं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कस्बे में सूर्यमंडल के पास लगे ट्रांसफार्मर के चारों तरफ बनी सुरक्षा दीवार के चलते बड़ा हादसा टल गया। सूर्यमंडल के पास एक पिकअप ट्रांसफार्मर के टक्कर मार दी, लेकिन सुरक्षा दीवार होने के कारण कोई हादसा नहीं हुआ।

अजमेर डिस्कॉम के एमडी बीएम भामू ने बिना खर्च किए नवाचार किया था, उन्होंने भामाशाहों के सहयोग से ट्रांसफार्मर के चारों तरफ सुरक्षा दीवार बनवाई थी। भामू ने एक्सईएन को आदेश दिया दिया है कि सुरक्षा दीवार बनाने वाले भामाशाह अनिल शर्मा का पत्र लिखकर आभार जताएं और सुरक्षा दीवार दोबारा बनवाने के लिए अनुरोध किया जाए।

एमडी ने बताया कि इस नवाचार से जनहानि होने से तो बची ही है, डिस्कॉम को भी राजस्व की क्षति भी नहीं हुई। उन्होंने बताया कि ट्रांसफार्मर से होने वाली दुर्घटनाओं से आमजन एवं पशुओं को बचाने के लिए अजमेर डिस्कॉम के क्षेत्राधीन सभी सर्किलों में ट्रांसफार्मरों चारों तरफ सुरक्षा दीवारों का निर्माण करवाया जा रहा है। नवलगढ़ को आदर्श कस्बे के रूप में तैयार किया गया था।

नवलगढ़. क्षतिग्रस्त सुरक्षा दीवार।

खबरें और भी हैं...