पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Sikar
  • खरीद केंद्र पर सही चने को खराब बता वसूली करने पर किसानों ने किया कृषि मंडी में प्रदर्शन

खरीद केंद्र पर सही चने को खराब बता वसूली करने पर किसानों ने किया कृषि मंडी में प्रदर्शन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
किसानों ने गुरुवार महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष व बाय सरपंच तारा पूनिया के नेतृत्व में कृषि मंडी में प्रदर्शन किया और कृषि मंडी के कर्मचारियों पर खराब चना बताकर जबरन वसूली करने का भी आरोप लगाया, हालांकि कर्मचारियों ने आरोपों को नकार दिया। जानकारी के अनुसार किसानों ने इस बारे में तारा पूनिया को जानकारी दी, जिस पर तारा पूनिया कृषि उपज मंडी पहुंची, वहां पर मौजूद किसानों ने पूनिया को बताया कि कृषि मंडी में किसानों के साथ बदसलूकी की जा रही है। चना खराब बताकर अवैध वसूली भी की जा रही है। किसानों ने बताया कि नमूने के नाम पर दो से चार किलो चना लिया जा रहा है। इतना ही नहीं किसानों का चना विक्रेता के रूप में भी पंजीकरण नहीं किया जा रहा है। किसानों से सस्ती दर पर चना खरीदा जा रहा है। पूनिया ने आरोप लगाया कि हल्का चना बताकर तोलने के लिए एक हजार रुपए वसूले जा रहे हैं। पूनिया के नेतृत्व में किसानों ने सांकेतिक धरना दिया और प्रदर्शन किया। इसके बाद किसानों की समस्या के संबंध में मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन दिया गया। पूनिया ने किसानों से की गई अवैध वसूली वापस दिलाने की मांग की है और लिप्त कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

नवलगढ़. किसानों के साथ प्रदर्शन करती कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष तारा पूनिया।

खबरें और भी हैं...