झुंझुनूं | होंडा के अधिकृत डीलर सनसाइन होंडा शाे रूम में बुधवार को नई कार हाेंडा न्यू अमेज कलेक्टर दिनेश कुमार यादव व जिला परिषद सदस्य एवं कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश सुंडा ने लांच किया। कंपनी के ब्रांच मैनेजर राजवीर सिंह ने गाड़ी के फीचर्स के बारे में जानकारी दी। भारत में होंडा ने पहली बार सीसीटी टेक्नॉलॉजी का प्रयोग डीजल वेरीयंट में किया है जो आज तक कोई अन्य कंपनी नहीं कर सकी। गाड़ी की ग्राउंड क्लियरेंस भी कंपनी ने 170 एमएम कर दी है जो ग्राहक की पहली मांग है। पहले ही दिन सात गाड़ियों की बुकिंग हुई।