भारतीय मजदूर संघ का धरना 21 को
झुंझुनूं | भारतीय किसान संघ की बैठक बुधवार को केशव आदर्श विद्या मंदिर में डॉ. संदीप शास्त्री की अध्यक्षता में हुई। मुख्य अतिथि प्रांत महामंत्री गजानंद कुमावत थे। बैठक में निर्णय लिया गया कि संघ की मांगों को मनवाने के लिए 21 मई को जिला मुख्यालय तथा 22 से 25 मई तक तहसील केंद्रों पर धरना देकर प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान जिलामंत्री रामानंद जाट, उपाध्यक्ष दयाराम बुडानिया, नंदलाल, संरक्षक हीरालाल श्योराण, केदार, भोपाल सिंह, गिरधारी लाल, बनारसी लाल, असगर अली खान, रामकरण, किशन, शिवलाल, हिमांशु, बलबीर मौजूद थे।