झुंझुनूं . प्रियंका को सम्मानित करते कलेक्टर।
झुंझुनूं | राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय जयपुर द्वारा जारी बीएससी नर्सिंग परीक्षा में नौरंगराम दयानंद ढूकिया नर्सिंग कॉलेज की छात्रा प्रियंका ने यूनिवर्सिटी टाॅप की है। इस उपलब्धि पर गुरुवार को कलेक्टर दिनेश कुमार यादव ने उसे सम्मानित किया। इस अवसर पर कॉलेज सचिव डॉ. संदीप ढूकिया, कॉलेज एकेडमिक डायरेक्टर सुनीता ढूकिया, प्राचार्य आरती, राजेश, कृष्णा आदि मौजूद थे।
प्रियंका को नर्सेज दिवस पर जयपुर में राजस्थान नर्सिंग कौंसिल जयपुर व जयपुर ट्रेंड नर्सेज एसोसिएशन ऑफ इंडिया (राजस्थान) द्वारा आयोजित समारोह में चिकित्सा मंत्री कालीचरण सराफ ने भी सम्मानित किया था। प्रियंका के पिता बीएसएफ में हैं और मां भगवती गृहिणी हैं।