पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Sikar
  • किसानों ने जयपुर रैली की तैयारियों पर चर्चा की

किसानों ने जयपुर रैली की तैयारियों पर चर्चा की

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अखिल भारतीय किसान महासभा की जिला कार्यकारिणी बैठक नया बस स्टैंड स्थित नेहरू पार्क में हुई। अध्यक्षता कामरेड ओमप्रकाश झारोड़ा ने की। इसमें 23 मई को जयपुर में होने वाली पोल खोल हल्ला बोल रैली की तैयारियों पर चर्चा की गई। बैठक में रैली के प्रचार-प्रसार की क्षेत्रवार जिम्मेदारी सौंपी गई। बुहाना क्षेत्र की टोली में कामरेड झारोड़ा, अमृतलाल, सूरजभान, रामलाल व होशियारसिंह, खेतड़ी में अमरसिंह, इंद्राजसिंह चारावास, हवलदार रोहिताश्व काजला, सुमेरसिंह कसाना, हवलदार हंसराम लांबा, चिड़ावा में कामरेड रामावतार शर्मा, प्रेमसिंह नेहरा, रामसिंह, लक्ष्मणसिंह, सहीराम और झुंझुनूं में कामरेड बजरंगलाल, सहीराम मांजू, दुर्गाराम तिलोटिया, ईशाक खां को प्रचार संबंधी जिम्मेदारी दी गई। राष्ट्रीय सचिव कामरेड रामचंद्र कुलहरि भी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...