पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Sikar
  • बिगोदना में बुद्धनाथ महाराज के सालाना उत्सव पर जागरण सवामणी का आयोजन

बिगोदना में बुद्धनाथ महाराज के सालाना उत्सव पर जागरण-सवामणी का आयोजन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सूरजगढ़ की घंडावा पंचायत के बिगोदना गांव में लोकदेवता बुद्धनाथ महाराज का सालाना उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर बुधवार रात समाधि स्थल पर जागरण हुआ। जिसमें हरियाणा के कलाकार अमित चौधरी, क्षमा तिवाड़ी, हरि मिर्ची सहित अन्य कलाकारों ने भजनों की प्रस्तुतियां दी। इससे पहले पंडित सुशील कुमार-रमेश कुमार दायमा ने आयोजन समिति के रणधीर भूकर, ओमप्रकाश ओला, विजयसिंह-जयसिंह भूकर, सुनील शर्मा, हरपाल धांगड़ सहित अन्य ग्रामीणों से पूजन-पुष्पमालार्पण करवाया। आयोजन के दूसरे दिन गुरुवार सुबह से ही समाधि स्थल पर दर्शन-पूजन का दौर शुरू हो गया। दर्शन करने आये श्रद्धालुओं ने सवामणी में देर शाम तक दाल-चूरमे, पूड़ी सब्जी का प्रसाद पाया।

प्रतिमा को माला पहनाते ग्रामवासी।

खबरें और भी हैं...