पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Sikar
  • जेएसवाई के बकाया मामलों का शीघ्र होगा निस्तारण

जेएसवाई के बकाया मामलों का शीघ्र होगा निस्तारण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झुंझुनूं | मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सुभाष खोलिया ने जननी शिशु योजना तथा राजश्री योजना के लाभार्थियों को शीघ्र लाभान्वित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने पेंडेंसी तीन दिन में दूर करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कम्प्यूटर ऑपरेटर्स को भुगतान करने में आ रही समस्याओं का समाधान करें। उन्होंने सभी एएनएम को टीकाकरण संबंधी डेटा सॉफ्टवेयर में दर्ज कराने को कहा तथा कंप्यूटर ऑपरेटर्स को राजश्री योजना की पेंडेंसी तीन दिन में खत्म करने के निर्देश दिए। सीएमएचओ ने अभिभावकों से अपील की है कि जिनको राजश्री की पहली किश्त मिल चुकी है वो स्वास्थ्य केंद्र से दूसरी किश्त प्राप्त करें।

खबरें और भी हैं...