झुंझुनूं | डूंडलोद स्थित शेखावाटी इंजीनियरिंग कॉलेज में बुधवार से बीकानेर जिले के अंग्रेजी व सामाजिक विज्ञान के वरिष्ठ अध्यापकों का प्रशिक्षण शिविर शुरू हुआ। उदघाटन समारोह के मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक मुकेश कुमार मेहता थे। अध्यक्षता शेखावाटी इंजीनियरिंग शिक्षण संस्थान के चेयरमैन शीशराम रणवा ने की। रमसा की एडीपीसी विनोद जानू, शेखावाटी इंजीनियरिंग कॉलेज निदेशक योगेश रणवा व रमसा के कार्यक्रम अधिकारी श्रीचंद चाहर विशिष्ट अतिथि थे। कार्यक्रम में शिविर प्रभारी दिनेश चंद्र यादव, शिविर सहयोगी मदनलाल शेषमा, मौजूद थे। संचालन सुरेश जांगिड़ ने किया।