करीब ढाई माह पूर्व कोतवाली में दर्ज कराए गए एक मामले में जांच पूरी कराने की गुहार लगाते हुए पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन दिया गया है।
ज्ञापन देने वाले केहरपुरा कलां निवासी महावीर सिंह ने बताया कि पूर्व में बीडीके अस्पताल में कार्यरत डॉ. सुमन काजला व डॉ. नरेंद्र काजला के इंदिरा नगर स्थित निवास पर संचालित क्लिनिक में प्रसव के दौरान उसकी पुत्रवधू अनीता की मौत हो गई थी।
इस संबंध में उन्होंने 24 फरवरी को कोतवाली थाने में मामला (मुकदमा नंबर 104) दर्ज कराया था। ज्ञापन में गुहार लगाई है कि उक्त क्लिनिक के लेबर रूम को सील किया गया था, इसकी जांच कब हुई और किसने की, यह सामने नहीं आया है। तफ्तीश के दौरान आए संबंधित दोनों अस्पतालों के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज, बयानात सहित अन्य संबंधित दस्तावेजों की प्रति आदि उपलब्ध कराने तथा डॉ. दंपति के सभी मोबाइल फोन की कॉल डिटेल्स भी तफ्तीश में शामिल कर उक्त मुकदमे में जांच पूरी करने की मांग की है।
न्याय की गुहार