झुंझुनूं | जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से शुक्रवार सुबह 11 बजे कलेक्ट्रेट पर धरना दिया जाएगा। कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष ताराचंद सैनी ने बताया कि कर्नाटक में लोकतंत्र की हत्या के विरोध में जिला अध्यक्ष डॉक्टर जितेंद्र सिंह की अध्यक्षता में धरना देंगे।