पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Sikar
  • सोनासर गांव के दशरथ सिंह को 29 साल बाद मिला जमीन का खातेदारी हक

सोनासर गांव के दशरथ सिंह को 29 साल बाद मिला जमीन का खातेदारी हक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नूनिया गोठड़ा पंचायत मुख्यालय पर गुरुवार को न्याय आपके द्वार शिविर लगा। अजा आयोग के चेयरमैन सुंदरलाल, एसडीएम देवयानी, नायब तहसीलदार ज्वालासहाय मीणा और सरपंच रमेश आर्य ने पौधरोपण कर शिविर का शुभारंभ किया। शिविर में नामांतरकरण के 38, फर्द दुरुस्ती 80, खाता विभाजन 10, सीमाज्ञान पालना चार, राजस्व नकलें 154, हक त्याग सात और 71 अन्य मामलों सहित कुल 364 प्रकरण निपटाए गए।

खेतड़ी नगर | मानोता कलां के अटल सेवा केंद्र में शुक्रवार को न्याय आपके द्वार शिविर एसडीएम संजयकुमार वासु के मुख्य आतिथ्य में लगाया गया। अध्यक्षता सरपंच ललिता देवी ने की। एसडीएम संयजकुमार वासु ने बताया कि शिविर में खाता विभाजन छह, नामांतरकरण 25, सीमा ज्ञान एक, पुराने वादा निस्तारण के तीन मामलों का निस्तारण किया।

मलसीसर | सोनासर ग्राम पंचायत के अटल सेवा केंद्र में राजस्व लोक अदालत अभियान के तहत न्याय आपके द्वार शिविर में करीब 200 मामलो का निस्तारण किया गया। शिविर में 8 हक त्याग, 4 खाता विभाजन, 30 वृद्धावस्था पेंशन, 59 राजस्व नकले, 35 नामांतरकरण आदि प्रकरणों का मौके पर निस्तारण किया। कलेक्टर दिनेश कुमार यादव भी मौजूद रहे। एसडीएम अनिता धतरवाल की अध्यक्षता में लगे शिविर में सोनासर निवासी दशरथ कुमार को करीब 29 साल बाद खरीदी गई जमीन का हक मिला। शिविर में उसके नाम खेत का नामांतरकरण कर कलेक्टर दिनेश कुमार यादव ने कागजात दशरथ कुमार को सौंपे।

बगड़ में गैस कनेक्शन दिए

बगड़ | नूनिया गोठड़ा में न्याय आपके द्वार शिविर में उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन दिए गए। अजा आयोग अध्यक्ष सुंदरलाल, उपखंड अधिकारी देवयानी, नायब तहसीलदार हरसहाय मीणा, सरपंच मौजूद थे।

नूनिया गोठड़ा में अजा आयोग चेयरमैन सुंदरलाल ने किया शिविर का उद्घाटन, खेतड़ी में मौके पर ही 35 मामले निबटाए

चिड़ावा. नूनिया गोठड़ा में ग्रामीण को प्रमाण पत्र सौंपते अजा चेयरमैन सुंदरलाल।

खबरें और भी हैं...