पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Sikar
  • डिस्कॉम चलाएगा एलईडी युक्त बल्ब मुक्त अभियान, प्रत्येक कर्मचारी बनेगा भामाशाह

डिस्कॉम चलाएगा एलईडी युक्त-बल्ब मुक्त अभियान, प्रत्येक कर्मचारी बनेगा भामाशाह

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नवलगढ़ | अजमेर डिस्कॉम का प्रत्येक कर्मचारी अब भामाशाह बनेगा और एलईडी युक्त- बल्ब मुक्त अभियान चलाएगा। ऐसा होगा अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के नवाचार से। डिस्कॉम के प्रबंध निदेशक बीएम भामू के द्वारा डिस्कॉम में किए जाने वाले नवाचारों में एक और नवाचार शामिल हुआ। उनके निर्देशानुसार डिस्कॉम के सभी अधिकारी व एवं कर्मचारी प्रत्येक बीपीएल परिवार को एलईडी वितरित करेंगे। निगम के सहायक अभियंता बीएल जांगिड़ ने बताया कि प्रत्येक अधिकारी व कर्मचारी बीपीएल परिवारों को अपने खर्चें पर एलईडी बांटेगा। जिनके घर पर पुराने बल्ब लगे हुए हैं, उन बल्ब को उतार लिया जाएगा। साथ ही इन परिवारों को एलईडी से होने वाली बिजली बचत की भी जानकारी दी जाएगी।

इस नवाचार के तहत प्रत्येक अधिकारी व कर्मचारी को टारगेट प्रदान किया है। जांगिड़ ने बताया कि प्रत्येक अधिकारी अपनी तरफ से 40-40 व कर्मचारी पांच-पांच एलईडी वितरित करेगा। इस प्रयास को अजमेर डिस्कॉम की ओर से बिजली छीजत पर लगाम लगाने के की कोशिश के तहत भी देखा जा रहा है। अजमेर डिस्कॉम की ओर से जारी आदेशों के तहत कमजोर आर्थिक स्थिति वाले उपभोक्ताओं को निशुल्क एलईडी बल्बों का वितरण किया जाएगा। इसके लिए निगम अधिकारी व कर्मचारी खुद एलईडी बल्बों की खरीद करेंगे और बीपीएल उपभोक्ताओं को निशुल्क बांटेंगे। अजमेर डिस्कॉम की ओर से एलईडी युक्त-बल्ब मुक्त अभियान के तहत बीपीएल परिवारों को निशुल्क एलईडी बल्बों का वितरण कार्य शुरू कर दिया गया है। एईएन भंवरलाल जांगिड़ ने बताया कि तीन परिवारों को एलईडी बांटी गई है और इसका फायदा भी उपभोक्ताओं को बताया गया है। इससे बिजली बचत भी होगी।

खबरें और भी हैं...