झुंझुनूं | रोड नंबर दो स्थित दरगाह इमामुल औलिया के गद्दीनशीन पीर हाजी अब्दुल वकार अहमद फारूकी का इंतकाल हो गया। वे पाकिस्तान से भारत लौट रहे थे। बाड़मेर में हार्ट अटैक आने से उन्हें अस्पताल ले जाया जा गया। वहां उनका इंतकाल हो गया। बाड़मेर एसपी कार्यालय ने झुंझुनूं पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद यहां से परिजन वहां पहुंचे। रविवार देर रात हाजी वकार अहमद को दरगाह परिसर में सुपुर्दे खाक किया गया।