रोड नंबर तीन पर नर नारायण मंदिर परिसर स्थित नर्मदा भवन में सोमवार को भागवत कथा शुरू हुई। चंचलनाथ टीले के पीठाधीश्वर ओमनाथ महाराज ने दीप प्रज्वलित कर कथा का शुभारंभ किया। इससे पहले मुनि आश्रम से कथा स्थल तक कलश यात्रा निकाली गई। आयोजक पुष्पा बालमुकुंद स्वामी ने बताया कि सुबह आठ बजे बैंड बाजे के साथ शुरू हुई कलश यात्रा में 251 महिलाएं शामिल हुईं। कथा वाचक एवं कोलायत की नंदन वन गोशाला के संत सुखदेव ने कहा कि गोमाता की सेवा करके ही मनुष्य मुक्ति का मार्ग हासिल कर सकता है। कथा में इंद्र कुमार स्वामी, रमेश दाधीच, शिवचरण जांगिड़, नरोत्तम लाल, दयानंद स्वामी, सीताराम, राजेंद्र स्वामी, रवि सोनी, संजय, गोपाल सैनी, अनिल केडिया, पुरुषोत्तम मालसरिया, पालीराम, दिनेश ढंढ़ारिया, राजेंद्र ठठेरा, योगेश हंसासरिया, मुकेश जालान, शशि चनानिया आदि मौजूद थे। आयोजक परिवार के प्रदीप स्वामी ने बताया कि मंगलवार को कपिल चरित्र, कपिल गीता एवं ध्रुव चरित्र की कथा होगी।
24 कुंडीय गायत्री यज्ञ 23 को : मंडावा | वार्ड 4 में ढांढ़णिया स्कूल के पास गणेश मंदिर के सामने गायत्री परिवार शाखा मंडावा के तत्वावधान में विश्व में शांति एवं सद्भाव को लेकर यज्ञ हवन होगा। तुलसीराम यादव ने बताया कि 23 मई को 24 कुंडीय यज्ञ हवन का आयोजन किया जाएगा।
रोड नंबर तीन पर नर नारायण मंदिर परिसर में शुरू हुई कथा
झुंझुनूं. नर नारायण मंदिर में भागवत कथा से पहले निकोली गई कलश यात्रा में शामिल महिलाएं।
तारपुरा में कलश यात्रा के साथ भागवत कथा शुरू
खिरोड़ | तारपुरा के सार्वजनिक चौक में स्थित शिव मंदिर मठ में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ महोत्सव का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हुआ। कलश यात्रा ठाकुरजी के मंदिर से रवाना होकर गांव के मुख्य मार्गो से होते हुए कथा स्थल पहुंची। चंद्रकला प|ी स्व. महावीरप्रसाद दाधीच के सौजन्य से शुरू हुए कथा महोत्सव के दौरान कथा प्रवचन कर रहे वृंदावन के स्वामी रामानुजाचार्य महाराज ने कहा कि कल्याणकारी ग्रंथ को मनुष्यों को एकाग्रचित्त होकर सुनना चाहिए। कथावाचक स्वामी रामानुजाचार्य महाराज ने प्रथम दिन की कथा के दौरान भागवत महात्म्य की कथा को विस्तार पूर्वक समझाया। देवकीनंदन महेश कुमार दाधीच ने बताया कि कथा का समय दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक रहेगा। कार्यक्रम में पूर्व सरपंच मघराज सिंह शेखावत, बजरंगसिंह शेखावत, भागीरथ सिंह, रामचंद्र शर्मा, केशरदेव शर्मा, राजेंद्र शर्मा मौजूद थे।
तारपुरा में कथा के शुभारंभ पर निकाली गई कलश यात्रा।
जल सेवा व अस्थाई विश्राम स्थल शुरू
मुकुंदगढ़ | मंडी में लक्ष्मणगढ़ रोड पर भीषण गर्मी में राहगीरों व यात्रियों की सुविधा के लिए सोमवार को अस्थायी जल सेवा तथा विश्राम स्थल का शुभारंभ हुआ। श्री बालाजी जन जागरण समिति की ओर से शुरू की गई सेवा का जीतनाथ महाराज ने फीता काटकर शुभारंभ किया। समिति के सुरेश शर्मा, मनोज पोरवाल, गोविंद पतासावाला, नेमीचंद सैनी, निवास कामरेड, विश्वंभरदयाल शर्मा, बबलेश जांगिड़, अकरम रंगरेज, मुकेश बारी, गोविंद जांगिड़, महीपाल शर्मा, दिनेश जांगिड़, महेंद्र दादरवाल मौजूद रहे।