पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

गुड़ा की बंद चौकी शुरू करने की मांग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झुंझुनूं | गुढ़ागौड़जी थाना क्षेत्र में एक के बाद एक हो रही चोरियों से नाराज ग्रामीणों ने एसपी ऑफिस पर प्रदर्शन किया। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष एवं जिला परिषद सदस्य दिनेश सुंडा के नेतृत्व में ग्रामीणों ने दो अलग-अलग मांग पत्र एएसपी नरेश कुमार मीणा को सौंपा। इसमें अब तक की चोरियों का राज खोलने तथा गुड़ा में बंद पुलिस चौकी को फिर से शुरू करने की मांग की गई। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि जल्द ही कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में अर्जुनलाल सैनी, मनोज सैनी, विजेंद्र सैनी, फूलाराम सैनी, पूर्व सरपंच रामसिंह, रमेश सोनी, मनीष गुढ़ा, घनश्याम सैनी, शीशराम सैनी, विक्रमसिंह आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...